बिलासपुर

भारतीय मजदूर संघ ने निर्माण श्रमिकों से किया संपर्क उनके लिए करेंगे सुरक्षा की मांग

बिलासपुर–भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी श्रमिक संपर्क अभियान के प्रथम दिवस में भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज बिलासपुर के शनिचरी सब्जी मंडी और बृहस्पति बाजार में प्रतिदिन एकत्रित होने वाले निर्माण श्रमिकों से संपर्क कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत कराया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकों ने बताया कि उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पाता है, और उन्हें कुछ ठेकेदारो के दलाल प्रताड़ित करते हैं, और समय पर पुलिस सुरक्षा भी नहीं मिलती है। श्रमिकों के श्रम कार्ड तो बने हुए हैं मगर उनको अभी तक शासन के योजनाओं की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

संघ की जिला कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि 2 दिसंबर को जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर इन श्रमिकों के लिए समुचित व्यवस्था करते हुए यातायात व्यवस्था में भी सुधार करते हुए पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बिलासपुर के प्रभारी श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि कल का संपर्क अभियान कलेक्टर परिसर एवं उस क्षेत्र के सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें भारतीय मजदूर के कार्यों और आगामी योजनाओं से अवगत कराया जाऐगा। आज के अभियान में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तिवारी, जिला मंत्री संजय तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आर के श्रीवास्तव, संभागीय सचिव प्रकाश सिंह,जयप्रकाश दूबे, नागेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!