बिलासपुर

भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान एस ई सी एल में ठेका श्रमिकों को नहीं मिला है वेतन और बोनस

बिलासपुर–भारतीय मजदूर संघ के स्थापना के सत्तरवें वर्ष में प्रवेश पर संघ द्वारा देश व्यापी श्रमिक संपर्क अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। जिला बिलासपुर में भी जिला ईकाई और विभिन्न उद्योगों में हमारे कार्यरत यूनियनों के माध्यम से वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज एस ई सी एल मुख्यालय के ठेका श्रमिकों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।श्रमिकों ने बताया कि वे लगातार पंद्रह से बीस वर्षों से यहाँ ठेका श्रमिकों के रूप में स्थाई प्रकृति के कार्य में लगे हैं लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता,इस माह भी अभी तक वेतन नहीं मिला है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इ पी एफ बोर्ड सदस्य श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के प्रयास से कोल इंडिया में इस वर्ष ठेका श्रमिकों को भी दीपावली बोनस का भुगतान किया जाना था लेकिन मुख्यालय में ही पालन नहीं किया जा रहा है और चंद लोगों को आधा अधूरा बोनस देकर गुमराह किया जा रहा है।ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर हमारे स्थानीय इकाई ने इस विषय में प्रदर्शन के साथ ज्ञापन दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाऐगा। भारतीय मजदूर संघ का विशेष श्रमिक संपर्क अभियान 20 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न टोली बनाकर सभी औद्योगिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, नगर निगम कर्मियों, निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों तथा एक एक श्रमिकों तक लगातार संपर्क कर रहा है और उन्हें भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से परिचित कराकर उन्हें संगठित करने का अभियान चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!