बिलासपुर

मध्याह्न भोजन रसोइया संघ ( बी एम एस) का विशाल प्रदर्शन न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग

बिलासपुर–भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध मध्याह्न भोजन रसोइया संघ जिला मुंगेली के द्वारा आगर खेल परिसर में आमसभा एवं विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से रैली के रूप में जिला कलेक्टर को सात सुत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। उपरोक्त प्रदर्शन में 500 से अधिक संख्या में संघ की रसोइया बहनों और भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ (छ.ग.) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर प्रदेश प्रतिनिधि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी मिरी ने

किया, सभा को मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के प्रदेश प्रभारी श्रीमती उषा साहू,भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष राजेश गोस्वामी, रसोइया संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनहरण यादव, जिला महामंत्री रामकुमार कुर्रे ने संबोधित किया,आमसभा और रैली का संचालन जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मांडले ने किया। रसोइया संघ की प्रमुख मांगो में रसोइयों को न्यूनतम वेतन अधिनियम के अंतर्गत 45 अनुसूची में शामिल कर न्यूनतम वेतन दिया जाऐ, इनको शासकीय कर्मचारी घोषित कर सभी सामाजिक सुरक्षा और पेंशन का लाभ दिया जाए, दस माह के स्थान पर पूरे साल भर वेतन दिये जाने के साथ बच्चों के लिए भोजन सहायता राशि में वृद्धि करने की मांग की गई है। रैली के कलेक्टर कार्यालय में पहुंचने पर जिला कलेक्टर ने प्रमुख प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में बुलाकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!