लवन

सिद्धेश्वर श्रीनाथ धाम जारा में महाशिव यज्ञ, मेला एवं विराट सत्संग महोत्सव में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू

कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट

लवन :- पलारी विकासखंड अंतर्गत सिद्धेश्वर श्रीनाथ धाम जारा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाशिव यज्ञ , मेला एवं विराट सत्संग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शकुन्तला साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई ।उन्होंने अतिथियों सहित सर्वप्रथम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात विधायक जी ने विराट सत्संग समारोह में पिपरिया मध्य प्रदेश से पधारे मानस कोकिला हेमाद्री देवी से आशीर्वाद लिया और उनके प्रवचन कथा का श्रवण कर पुण्य भागी बने।इसके बाद संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने अतिथियों सहित यज्ञ स्थल पहुंचकर महाशिव यज्ञ में आरती कर पूर्णाहुति दी। उक्त अवसर में भक्त एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ आप सबकी मनोकामना पूरी करे एवं क्षेत्र में खुशहाली बनाये रखें। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह हुआ था , इसीलिए महाशिवरात्रि का पर्व मनाते हैं। शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम दिन भर चलता है। ऐसी मान्यता भी है कि आज के दिन समुद्र मंथन से सबसे पहले जल का हलाहल विष निकला। उस विष की ज्वाला से सभी देवता तथा असुर जलने लगे और उनकी कान्ति फीकी पड़ने लगी।

इस पर सभी ने मिलकर भगवान शंकर की प्रार्थना की। उनकी प्रार्थना पर महादेव उस विष को हथेली पर रख कर उसे पी गये किन्तु उसे कण्ठ से नीचे नहीं उतरने दिया। उस कालकूट विष के प्रभाव से शिव जी का कण्ठ नीला पड़ गया। इसीलिये महादेव जी को नीलकण्ठ कहते हैं।

इस अवसर पर लोकेश कन्नौजे अध्यक्ष छ्ग रजक कल्याण बोर्ड, भूषण जांगड़े पूर्व राज्य सभा सांसद, सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, सुकालू राम यदु प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस,झड़ी राम कन्नौजे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पलारी, मेघनाथ यादव प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस पलारी, गणेश शंकर जायसवाल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, प्रवीण धुरंधर जनपद सदस्य, ब्रिजबाई वर्मा जनपद सदस्य, नारायण साव सरपंच जारा, विष्णुधर दीवान रामायण धीवर कुमारी साहू संतोष साहू प्रीतम साहू हेमलाल ध्रुव सुखनंदन ध्रुव प्रीतम कमल कल्याणी बघेल जेठू राम धीवर आर्यन ध्रुव मिथिलेश जयसवाल ओंकार धीवर नंद जायसवाल कमल अजय धुरंधर अमरनाथ निर्मलकर ओम धुरंधर रमेश कुमार वर्मा रुकमणी वर्मा राजेंद्र जायसवाल, बड़ी संख्या में भक्त, श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!