भाटापारा

*अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी नयी उर्जा : सुनील महेश्वरी*

भाटापारा:-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें अधिवेशन छत्तीसगढ़ की धरती पर हुई। यह प्रदेश के कांग्रेस और यहां के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने बताया कि अधिवेशन के मंच से प्रमुख 6 प्रस्ताव पारित किए गये राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, युवा आइकान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं को उर्जा दिया है, इससे कार्यकर्ताओं में नया जोश है। वे यहां से जाकर विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में की तैयारी में काम करेंगे। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को सोनिया गांधी के बलिदान का वीडियो देखने को मिला यूपीए सरकार की बनाई योजना को समझने का मौका मिला, आम आदमी को 2004 है। यूपीए सरकार में मिले अधिकार को जानने का उन्हें एक बार फिर मौका मिला। देश में एक बार फिर लड़ाई लड़ने की जरुरत है, नफरत की राजनीति जो देश में चल रही है उसे तोड़कर भारत को जोड़ना होगा। कांग्रेस ने भारत को आजाद कराया और उसका संविधान बनाकर लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। जबकि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर देश को कुछ उद्योगपतियों से गुलाम कराने के लिए है। जन सेवक बनकर चुनाव में आए थे और अब नरेंद्र मोदी तानाशाह बन चुके हैं। भाजपा देश भक्ति, राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को लड़ाकर सत्ताकी व्यवस्था करने वाली पार्टी है। भाजपा का डीएनए गरीब के खिलाफ है। चीन आज देश में घुसकर सड़क, पुल और घर बना रहा है, प्रधानमंत्री उसे क्लीन चिट दे रहे हैं। विदेश मंत्री कह रहे हैं हम चीन से नहीं लड़ सकते क्योंकि वह हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 56 इंच का सीना तो तब माना जाएगा जब वे अप्रैल 2020 की स्थिति निर्मित कर दें। माहेश्वरी ने बताया कि कांग्रेस ने अपने संविधान में बदलाव करते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक के लिए आरक्षण 33 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। पीसीसी, एआईसीसी और सीडब्ल्यूसी के लिए पदें बढ़ाई गयी है। साथ ही सभी वर्ग में 50 फीसदी भागीदारी 50 साल तक के युवाओं और महिलाओं के लिए तय किया गया है। साथ ही 1 जनवरी 2025 से पेपर में सदस्यता नहीं बनाएंगे सब आनलाइन होगा। थर्ड जेंडर को पार्टी से जोड़ा जाएगा और पार्टी के फार्म पिता के साथ, मां का नाम, पत्नी का नाम लिखा जाएगा। अब 6 पीसीसी सदस्य पर 1 एआईसीसी सदस्य चुने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!