
लवन
*सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह बघेल, पदोन्नत होकर बने उप निरीक्षक*
कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट
*पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूरी की गई पदोन्नति की प्रक्रिया*
*कंधे पर 02 स्टार लगाकर उप निरीक्षक बनने की दी गई बधाइयां*
लवन :- आज दिनांक 26.08.2022 को पुलिस कार्यालय में *सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह बघेल का उपनिरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा *नरेंद्र सिंह बघेल के कंधे पर दो स्टार लगाकर उप निरीक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण* की गई। उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह बघेल वर्तमान में प्रभारी एमटी बलौदाबाजार के पद पर पदस्थ है। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल सहित पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।
Shikhar express news Youtube