![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230503-WA0222-780x470.jpg)
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर प्रेस क्लब पहुंचकर जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गोपी साहू ने अंचल के सभी पत्रकारों का किया सम्मान।
जिला बलौदाबाजार से ताराचंद कठोत्रे कि रिपोर्ट
बलौदाबाजार ;- आज 03 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलौदाबाज़ार जिला कांग्रेस प्रभारी गोपी साहू ने पलारी प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचकर पलारी अंचल के सभी प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों का गमछा एवम श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।और कहा की देश की लोकतंत्र में पत्रकारों का विशिष्ट योगदान है। यह हमारे स्वतंत्र लोकतंत्र का चौथा आधार स्तंभ है। इनके कलम की ताकत से आज लोकतंत्र मजबूत हो रहा।पत्रकार साथियों को स्वतंत्र रूप से बोलने,लिखने व लोगो की आवाज को प्रमुखता के साथ बुलंद करने का पूरा पूरा अधिकार मिडिया के साथियों को प्रदत्त है।जिसका पालन हमारे अंचल के सभी पत्रकार स्वंत्रता के साथ करते है। सभी मिडियाकर्मियो को भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार कुमार वर्मा ने भी सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शेखर वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष चन्द्राकार,साधराम साहू,मनोज वर्मा,पवन वर्मा योगी वर्मा, पत्रकार यमलोक साहू ,रज्जाक खान,हेम कुमार साहू ,केशव साहू,मूकेश झा नील कमल आजाद,महेश डीडी,मिथलेश शुक्ला, हिमेश चेरियन,तोमन साहू,रिषभ चौबे,श्रवण कुमार यादव उपस्थित रहे।