Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया के पक्ष में विशाल आमसभा को किया संबोधित, बसपा, भाजपा,जोगी कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को कराया प्रवेश जनत कांग्रेस के दमदार नेता चंद्रप्रकाश कुर्रे हुए कांग्रेस में शामिल

मस्तुरी से भवानी रायमस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया के पक्ष में विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ललित यादव, सूरज ठाकुर, राम गोपाल साहू, लक्ष्मी साहू, यवत राम पटेल, राम सिंह पटेल वरिष्ठ बसपा नेता हरि परिहार, संतोष कुमार बंजारे, बद्री कंवर, जोगी कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार रहे चंद्रप्रकाश कुर्रे एवं ग्राम पंचायत चिल्हाटी के रामायण यादव जैतलाल यादव, कलीराम यादव बलदेव यादव धरमलाल यादव बीरबल यादव मन्नू यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रवेश कराया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय एवं राजेंद्र धीवर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!