बलौदा बाजार

*जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022 का हुआ आयोजन, 37 विद्यालय हुए सम्मानित*

बलौदाबाजार-भाटापारा से मो शमीम खान की रिपोर्ट

बलौदाबाजार,6 सितम्बर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागृह में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के तहत 37 विद्यालयों का सम्मान किया गया। राज्य कार्यालाय के निर्देशों का पालन करते हुए समग्र शिक्षा मिशन के तहत पोर्टल में पंजीकृत 2282 विद्यालयों में से पांच स्टार प्राप्त 197 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन मूल्यांकनकर्ता (संकुल शैक्षिक समन्वयक) द्वारा कराया गया तथा भौतिक मूल्यांकन उपरांत मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा पोर्टल में इसकी प्रविष्टि की गई। प्रविष्टि उपरांत इन विद्यालयों में से सर्वश्रेष्ठ 37 विद्यालयों का चयन जिला स्तरीय पुरस्कार तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 14 सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का ऑनलाईन नामांकन स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 पोर्टल में कर राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित 14 विद्यालयों की सूची राज्य कार्यालय को आवश्यक कार्यावाही हेतु प्रेषित कर दिया गया था। राज्य कार्यालय द्वारा आदित्य बिरला पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावन, विकासखण्ड सिमगा का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए नामांकित किया गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी 2022 को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 का शुभांरभ किया गया। जिले में कक्षा 1 कक्षा 12 तक बच्चों के अध्ययन-अध्यापन के लिए शासकीय,अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त कुल 2356 विद्यालय संचालित है। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा जिले के सभी विद्यालयों को पोर्टल में पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरुप जिले लगभग 97 विद्यालयों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु पोर्टल में अपना पंजीयन किया। जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु 38 शालाओं (सर्वाेच्च अंक प्राप्त कुल 08 तथा उपश्रेणी में चयनित 30) तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु 14 शालाओं का स्तरवार (सर्वाेच्च अंक प्राप्त 08 तथा उप श्रेणी में सर्वाेच्च अंक प्राप्त 06) का स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पोर्टल में नांमाकन किया जाना था। उक्त पुरूस्कार वितरण के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा, डीएफओ के आर बढ़ई, जिला मिशन समन्वयक आर.सोमेश्वर राव,सहायक कार्यक्रम समन्वयक, मनोहर लाल साहू, मनहरण लाल साहू, जहीर अब्बास, खिलावन वर्मा एवं जिला समन्वयक योगेश यदु सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!