
चुनावी बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग को लेकर एसबीआई भाटापारा मेन ब्रांच के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन……
भाटापारा से मो शमीम खान
शिखर एक्सप्रेस न्यूज़ /भाटापारा प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त संयुक्त रूप से एसबीआई के सामने इलेक्ट्रोल बॉन्ड (चुनावी चंदा) की जानकारी नहीं देने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड को असंवैधानिक मानते हुए स्टेट बैंक को निर्देश दिया गया की सभी चुनावी चंदा देने वालों का नाम सार्वजनिक किया जाए जिसको स्टेट बैंक ने मोदी सरकार के तानाशाही रवैया से घबराकर जानकारी देने से बचने के लिए टालमटोल कर रही क्योंकि बीजेपी को डर है की चुनावी चंदा देने वालों का नाम सार्वजनिक हो जाए तो यह लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी मुश्किल और चुनौती भरा हो सकता है। सभा को संबोधित करते हुए भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र साव ने कहा तानाशाही सरकार के गलत नीति का विरोध कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमेशा किया जाएगा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आप सभी तैयार रहे आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसी दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकना है और हमारे देश में एक अच्छे लोकतंत्र की स्थापना करना । प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव, अशोक ध्रुव,वरिष्ठ कांग्रेसी ईश्वर सिंह ठाकुर पूर्व निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल ,पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा निगम मंडल सदस्यआलोक मिश्रा, ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरी भृगु ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बसंत भृगु नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, सिंधी अकादमी सदस्य रोशन हबलानी वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार शर्मा ,किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शैली भाटिया, श्रीमती सुनीता यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमगा अध्यक्ष हीरेन कोसले पूर्व पार्षद नानू सोनी नगर पालिका सभापति सुशील सबलानी दीपक निर्मलकर,रोहित साहू , जिला सचिव गोपाल शर्मा, महामंत्री मुकेश साहू,पार्षद प्रतिनिधि गेंदू साहू, शैलेंद्र अहिवर, राजेश छूट, पूर्व मंडी सदस्य दीपक टिकरिया, सुंदर साहू सत्यजीत संडे किशन निर्मलकर, शेखर चक्रधारी मदन ठाकुर,, भुवन सिंह ठाकुर, महेंद्र साहू, गिरीश परपयानी,पिंटू रजक सुंदर साहू, आबिद खान, गुलशन बिजोरा, अरुण वर्मा, उमाशंकर मनहरे, गजेंद्र ध्रुव, द्वारिका यादव, संतु ध्रुव, कैलाश देवदास, संतोष निषाद ईश्वर सेन संजय शर्मा आदि समस्त कांग्रेसी भारी संख्या में मौजूद थे। आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक ध्रुव द्वारा किया गया।