
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा लिया गया जनरल परेड*
*जनरल परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटि का वेशभूषा धारण करने के दिए गए निर्देश*

*यातायात नियमों का पालन एवं सड़क सुरक्षा के लिए दिलाया गया शपथ*
आज *दिनांक 09.12.2022 दिन शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा पुलिस लाइन बलौदाबाजार में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिया* गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना है। परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटि का टर्न आउट धारण करने के संबंध में विशेष रुप से हिदायत दिया गया। आगामी कानून व्यवस्था, लाइन आर्डर ड्यूटी को दृष्टिगत रखते हुए सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिया गया। *साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने एवं सड़क सुरक्षा के लिए शपथ दिलाया गया।*

परेड में अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सिद्धार्थ बघेल एसडीओपी भाटापारा,अमृत कुजुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल, सूबेदार अशोक गिरी सहित 100 की संख्या मे पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी सम्मिलित रहे।