बलौदा बाजार

भेंट-मुलाकात : कसडोल, विधानसभा, ग्राम लाहोद आसपास के गांव से आए लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया।

बालोद बाजार से मो शमीम खान

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम लाहोद पंचायत पहुंचे।

यहां हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री का स्वागत सूत की माला से किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर खरीदी गौपालकों के लिए आय का जरिया बनी है। लोग अब पशुपालन की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को चारों किश्त में राशि का भुगतान किया जा रहा है।

राशि का भुगतान समय पर किया जा रहा है, जिससे उन्हें समय पर राशि मिलने से आर्थिक मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में किसानों की संख्या में वृद्धि होने के साथ साथ कृषि रकबा में भी बढ़ोत्तरी हुआ है। कृषि अब लाभ का व्यवसाय हो गया है। किसानों के आय में वृद्धि हुई है। गौठान निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने द्वारा नमक, शक्कर, चांवल, गैस सिलेंडर और मिट्टी तेल के बारे में पूछने पर खम्हरिया निवासी लिलेश्वरी डहरिया ने बताया कि उन्हें राशन, नमक, शक्कर नियमति रूप से मिल रहा है।

लेकिन गैस सिलेंडर 1400 रुपए और मिट्टी तेल 100 रुपए लीटर है, दोनों बहुत महंगा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और तेलों की कीमत केंद्र सरकार करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!