मल्हार

निर्दलीय प्रत्याशी – नगर पंचायत अध्यक्ष पद, मल्हार गिलास छाप पर बटन दबाएं, मल्हार के विकास को आगे बढ़ाएं!

(निर्दलीय प्रत्याशी – नगर पंचायत अध्यक्ष पद, मल्हार)
गिलास छाप पर बटन दबाएं, मल्हार के विकास को आगे बढ़ाएं!

मल्हार के विकास का संकल्प पत्र

✅ सड़क निर्माण: पूरे मल्हार के गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों का समुचित विकास।
✅ कृषि सुरक्षा: पशुओं से फसलों की पूरी तरह सुरक्षा के लिए ठोस कदम।
✅ पशु कल्याण: आवारा पशुओं के लिए गोशाला की स्थापना।
✅ शिक्षा का विस्तार: सरकारी कॉलेज की स्थापना और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था।
✅ सामुदायिक विकास: सभी समाजों के लिए धर्मशाला निर्माण।
✅ युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य: खेल मैदान का निर्माण व विभिन्न खेलों की प्रशिक्षण सुविधा।
✅ पर्यटन को बढ़ावा: योजनाबद्ध विकास से रोजगार के नए अवसर सृजित करना।
✅ आधार कार्ड सेवा केंद्र: नागरिकों को आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आधार सेवा केंद्र की स्थापना।
✅ आवास योजना: सभी को पक्का मकान दिलाने की व्यवस्था, जिसमें ठेकेदारों के बिना मकान मालिक स्वयं निर्माण कर सकें।
✅ राशन कार्ड उपलब्धता: सभी जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराना।
✅ सरकारी योजनाओं का लाभ: सभी को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना दलाल और बिना घूस के दिलाना।
✅ तालाबों का सौंदर्यीकरण: स्वच्छ और सुंदर मल्हार के लिए तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण।

आपका एक वोट मल्हार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा!

⏩ “गिलास छाप” पर बटन दबाएं और बदलाव लाएं!

आपकी सेवा में,
श्रीमति सुभद्रा तिवारी
(आपकी अपनी प्रत्याशी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!