
*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लैलूंगा आगमन पर राजपुर गांव में हुआ, आत्मीय स्वागत, जनताओं की उमड़ी भीड़*
रायगढ़ जिला धरमजयगढ़ से राजू यादव की रिपोर्ट
*धरमजयगढ़/लैलुंगा* :– सीएम भूपेश बघेल के लैलूंगा आगमन पर आमजनता एवं उनके पार्टी के लोंगों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। लैलुंगा ब्लॉक के राजपुर गांव में आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सीएम से आमजनता ओर से कई सवाल किये। सीएम द्वारा भी सुन्दर तरीके से जवाब दिया। इसी क्रम में आगे राजपुर गांव में लोगों की समस्या सुना, और इसी बीच क्षेत्रों में जनसमस्या अवगत कराया। सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के ग्राम राजपुर में की गई मुख्य घोषणाएं।
1. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा।
2. ग्राम बसंतपुर एवं घटगांव में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी।
3. लैलूंगा से पोतरा मार्ग में खारून नदी पर नये पुलिया का निर्माण किया जायेगा।
4. कटंगपारा से सलिहापारा पहुंच मार्ग पर खारून नदी में नया पुलिया बनायेंगे।
5. लैलूंगा के शासकीय गहिरा गुरू रामेश्वर कॉलेज में नये कमरों का निर्माण किया जायेगा तथा हर संकाय में सीटों की संख्या बढ़ाई जायेगी।
6. लैलूंगा में नये इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।