Uncategorized

*धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र छाल में पहुंचे सीएम , पुर्व मंत्री व आदीवासी नेता स्व चनेश राम राठिया का प्रतिमा का किया, अनावरण,*

रायगढ़ जिला धरमजयगढ़ से राजू यादव की रिपोर्ट

*@सीएम ने किये कई घोषणाएं!*

धरमजयगढ़:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दौरे पर धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छाल वृन्दावन में आज सीएम भूपेश बघेल का आगमन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हजारों की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने सीएम बघेल का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात सीएम बघेल ने सर्वप्रथम वृन्दावन छाल में क्षेत्रीय विधायक लालजीत राठिया के पिता पुर्व विधायक मंत्री स्व: चनेश राम राठिया का प्रतिमा अनावरण किया। कका जिंदा हे नारा से पुरा क्षेत्र गुज रहा था।

उसके बाद सीएम बघेल ने भेंटवार्ता कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाषाओं आमजनों के मुखातिब हुए, एवं उनके समस्या को सुने, एवं सुलझाया एवं कई घोषणाओं में मुख्य *घोषणाएं*:– (१) सिसरिंगा में नये बिजली सबस्टेशन का स्थापना।
(२) खरसिया व छाल के बीच मांडनदी में जल्द ही पुल का निर्माण किया जायेगा।
(३) खरसिया से धरमजयगढ़ और घरघोडा़ मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
(४) कापु को उपतहसील को तहसील बनाया जायेगा।
(५) ओंगना में सड़क को जल्द ही डामरीकरण किया जायेगा।
(६) धरमजयगढ़ में 100 सीटर कन्या छात्रावास निर्माण होगा।
(७) धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में उन्नयन कर रोग विशेषज्ञ गायकनोलोजिक्स का पदस्थापन के साथ कई घोषणाएं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!