Uncategorized

सरपंच संघ ने हड़ताल किया समाप्त, निराश होकर लौटे कामकाज पर…..

रायगढ़ जिला ब्यूरो चीफ राजू यादव की रिपोर्ट

धरमजयगढ़ :-सरपंच संघ द्वारा अपनी 13 सुत्रीय मांगों को लेकर हडताल कर रहे थे,जो अब समाप्त करने का निर्णय ले लिया है। इसी क्रम में धर्मजयगढ़ ब्लाक अंतर्गत में भी सरपंच संघ की हड़ताल लगातार 24 दिनों से जारी था। लेकिन अब ग्राम पंचायतों में जनता की बड़े पैमाने पर समस्या को देखते हुए सरपंच संघ ने हड़ताल से वापस लेने का निर्णय ले लिया है।आपको बता दें सरपंच संघ के हड़ताल से पंचायत के कार्यों में बहुत दिक्कतें आ रही थी। ऐसे में सरपंच संघ द्वारा हड़ताल से वापस आने का निर्णय लिया गया।

जिसके अंतर्गत धर्मजयगढ़ के सरपंच संघ आज से हड़ताल खत्म कर अपने कामकाज पर वापस आने का फैसला लिया है। लेकिन सरपंच संघ के अध्यक्ष कनस राम राठिया ने बताया कि लगातार 24 दिनों तक सरपंच संघ द्वारा हड़ताल करते रहे लेकिन सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जो बहुत दुखद बात है। फिलहाल आम जनता को दिक्कतें आ रही है, उसके मद्देनजर सरपंच संघ ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है, लेकिन सरपंच संघ ने यह भी कहा है,15 दिन तक अगर हमारी मांगों को लेकर को विचार नहीं करती है, तो पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!