
*धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, संसदीय सचिव शकुंतला साहू हुई शामिल*
कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट
लवन:-भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजमिस्त्री संघ पलारी के द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक शकुन्तला साहू शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, विकास एवं तरक्की की कामना की। राज मिस्त्री कल्याण संघ पलारी के सदस्यों द्वारा इस मौके पर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, डॉ कृपा राम साहू, राजकुमार साहू, पार्षद हरीश कुमार गेन्ड्रे, राजेन्द्र साहू, राज मिस्त्री कल्याण संघ के अध्यक्ष साधराम साहू, भगवानी साहू, जोईधा वर्मा, रवि वर्मा,राजू वर्मा, कुमार धीवर, अशोक वर्मा, दिलीप यादव, अशोक साहू, राजेन्द्र कन्नौजे, भूपेंद्र धीवर, मोहन वर्मा, नाथूराम साहू, संतोष वर्मा, परमानंद साहू, कृतराम साहू, धर्मेंद्र बंजारे एवं नगरवासी उपस्थित रहे।