
*कोंडा़तराई में भाजपा मंडल युवा नेता ओपी चौधरी का हुआ भव्य स्वागत*
रायगढ़ जिला ब्यूरो चीफ राजू यादव की रिपोर्ट
*रायगढ़*:– युवा नेता ओपी चौधरी का छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी बनने के पश्चात रायगढ़ जिला में प्रथम आगमन पर जिला में प्रवेश करते ही प्रथम स्वागत भाजपा मंडल कोंडातराई के द्वारा सिंह पेट्रोल पंप प्रांगण में एक रुद्राक्ष का पेड़ लगाकर तत्पश्चात मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा केले से तौल कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान जमकर आतिशबाजी भी किया गया ।भाजपा मंडल कोंडातराई के स्वागत समारोह में पहुंचे जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी का आभार जताते हुए जिला से आए हुए अरुणधर दीवान जी ,सतीश बेहरा जी, रत्थू लाल गुप्ता जी, मंडल प्रभारी महेश साहू जी ,बब्बल पांडे जी का स्वागत किया गया ।
ओपी चौधरी ने कोंडातराई मंडल की भव्य स्वागत के लिए मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्य ,कार्यकर्ता, आमजन,सहित महिला शक्ति का आभार ज्ञापित करते हुए बोले कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भ्रष्टाचार से ग्रसित, आम जनता से वादा खिलापी, गंगाजल की झूठी कसम खाने वाली कांग्रेस को आने वाले समय में छ्ग की जनता उखाड़ फेकेगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ का कमान सौंपकर भाजपा को जनता की सेवा का अवसर प्रदान करेगी जिससे छत्तीसगढ़ में पुनः विकास की रफ्तार को बढ़ावा मिलेगी जो कि कांग्रेस शासन आने के पश्चात पूरी तरह से थम चुकी है। उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात भाजपा मंडल कोंडातराई के कार्यकर्ता रायगढ़ बाईपास स्थित अटल चौक पहुंचकर अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में अटल चौक का बोर्ड लगाकर अटल बिहारी वाजपेई जी की तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को स्मरण किया गया।
ज्ञात हो कि दो साल पहले कोंडातराई मंडल समस्त पदाधिकारीगण ने तत्कालीन कलेक्टर महोदय ,नगर निगम आयुक्त ,नगर निगम अध्यक्ष, सहित रायगढ़ विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किए थे कि हाईवे निर्माण के समय अटल चौक को तोड़ दिया गया था तथा बोर्ड को भी हटा दिया गया था जिसे पुनः शासन द्वारा अटल चौक का बोर्ड, अटल चौक निर्माण करते हुए मूर्ति स्थापित करने की कृपा किया जाये का निवेदन करते हुए मंडल ने अपनी बात रखी थी कि युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेई जी का प्रधानमंत्री बनने पर भारतवर्ष परमाणु शक्ति संपन्नता प्राप्त की तथा गांव गांव जो कच्ची रोड का दंश झेल रहे थे अटल बिहारी के प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के द्वारा मुख्य रूप से पक्की रोड से जुड़े जो कार्य अनवरत जारी है। ऐसे महान युगपुरुष की नाम की बोर्डिंग तथा उनके नाम की चौक को पुनः निर्माण कर,मूर्ति स्थापित कर सम्मानित करने की निवेदन किए थे ।कारणवश उक्त कार्य नहीं हो पाने पर जानकारी प्रदान करने पर मंडल के द्वारा स्वयं अपने वहन पर अटल बिहारी की प्रतिमा ,चौक एवं बोर्ड लगाने की बात कहीं गई थी ।मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने बताया कि आने वाले समय में उक्त चौंक पर भाजपा मंडल कोंडातराई के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ ,भाजपा मंडल जूट मिल, भाजपा मंडल नगर रायगढ़ के संयुक्त प्रयास से भव्य चौक का निर्माण एवं मूर्ति स्थापित करने की बात कही। चौक भारतीय जनता पार्टी मंडल कोंडातराई और भाजपा मंडल जुट मिल के बॉर्डर पर स्थित है तथा यह चौक रायगढ़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली चौक है जो कि अटल चौक के नाम से जन जन के दिल में बस चुकी है चौंक को समस्त भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी, सदस्य ,कार्यकर्ता गण एवं आमजन के सहयोग से जरूर पूर्ण करने की बात मंडल द्वारा कही गई ।उक्त चौक पर बोर्ड लगाने के लिए भाजपा मंडल जूट मिल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी गण ,युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेश माली सहित समस्त पदाधिकारी गण ,पार्षद गण ,भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के समस्त पदाधिकारी गण, वरिष्ठ सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया ।
कार्यक्रम में डोल नारायण नायक मंडल अध्यक्ष, मनोज केदार नायक कार्यालय मंत्री ,साईंराज कोषाध्यक्ष ,उजागर चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष,मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता,राधेश्याम, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खेमराज नायक,सत्येंद्र सिंह ठाकुर, मोहन कुर्रे जिला अध्यक्ष अजा, खीर सागर नायक पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष, सुकलाल पटेल ,ओंकार पटेल ,विजय पटेल, केशव ,अशोक ,राहुल सिंह ठाकुर ,राम पुकार सिंह ठाकुर ,गणपति नायक, दिनेश गुप्ता अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,मुक्तेश्वर पंडा,उपाध्यक्ष,रामेश्वर पटेल, मोनू राम भास्कर ,पुष्पेंद्र पटेल, पांडव गुप्ता, कुमार मणि, पांडव गुप्ता ,अमरमणि, डिग्री लाल चौहान, अनिल गुप्ता, राजा राम नायक ,नरोत्तम पटेल ,बिहारीलाल, सिद्धार्थ ,संतोष भास्कर, भुवन लाल पटेल, सुरेंद्र पाल सिंह बल अध्यक्ष अल्प संख्यक, शशि भूषण नायक, सुशील कुमार गुप्ता, दशरथ यादव, ललित कुमार, कैलाश कुमार ,बंशीधर साहू ,अभय यादव, प्रवीण यादव ,राजेश पटेल, परस चौहान, नारायण, मुकुंद, खितेश्वर, रितेश, भीमराज मद्रासी ,भरत लाल साहू, प्रकाश साहू, हेमसागर गणितीया,परशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति,पहल सु सेवी संघ के समस्त सदस्य एवं क्षेत्र के देव तुल्य जनता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल के समस्त पदाधिकारी गण ,सदस्य ,युवा मोर्चा सहित समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, वरिष्ठ सदस्य ,समस्त कार्यकर्ताओं का दिल की गहराई से बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया।