
*धरमजयगढ़ नगर में आतिशबाजी के गड़गड़ाहट के साथ किया गया रावण दहन, एवं नाटक मेला उत्सव का भी हुआ आयोजन, लोगों की उमड़ी भीड़*
रायगढ़ जिला ब्यूरो चीफ राजू यादव की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ नगर में 5 अक्टूबर रात्रि 9:00 बजे रावण दहन का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की असंख्य भीड़ रावण दहन को देखने के लिए इकट्ठा हुई थी। और आतिशबाजी फटाके की आवाज की गड़गड़ाहट से नगर गूंज उठा लोगों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।
बता दें ,बीते दो सालों से कोरोनावायरस के वजह से कहीं पर विजयदशमी पर्व का आयोजन नहीं किया गया था।जिसके पश्चात इस सै लोगों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों हजारों की संख्या में शाम से लेकर सुबह तक देखा गया।
कहा जाता है, प्रभु श्री राम ने इसी दिन अधर्म रूपी रावण का अंत किया था। अधर्म पे धर्म की विजय प्राप्त की थी। और वहीं से लोग इस दशहरा पर्व को मनाते आ रहे हैं। बुराई को दूर कर अच्छाई को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं।
धरमजयगढ़ में भी वर्षों से इस विजयदशमी पर्व का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यक्रम में रावण दहन महोत्सव के बाद नाटक उत्सव मेला का भी आयोजन किया जाता रहा है।इस वर्ष भी रावण दहन के बाद नाटक उत्सव मेला का आयोजन किया गया था जिसमें सुबह तक लोगों की भीड़ जमी रही, और उत्सव का ढेर सारी लुप्त उठाते हुए दिखाई दिए।