![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221009-WA0107-780x470.jpg)
रायगढ़
*इंटक युवा जिला उपाध्य्क्ष नंदकिशोर डनसेना एवं अन्य युवाओं ने किया भाजपा में प्रवेश*
*रायगढ़ जिला ब्यूरो चीफ राजू के साथ हीरालाल राठिया की रिपोर्ट*
घरघोडा:– भाजपा आने वाले चुनाव रणनीति को लेकर अभी से मैदान पर देखा जा रहा है।तिथि 8/10/2022 को भाजपा नेता पुर्व कलेक्टर का आगमन क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह में हुआ। क्षेत्र में ओपी चौधरी के आगमन से युवा पीढ़ी का काफी जोश उमंग के साथ भारी संख्या में उपस्थित होकर, चौधरी का स्वागत किया गया।अमलीडीह में भाजपा नेता ओपी चौधरी एंव राधेश्याम राठिया के मार्ग दर्शन तथा भाजपा के कार्यशैली से प्रभावित होकर इंटक युवा जिला उपाध्यक्ष नदकिशोर डँसेना एवं अन्य युवा वर्ग ने भाजपा प्रवेश करने का फैसला लिया। वही भाजपा नेता चौधरी ने सभी का भाजपा मे प्रवेश करने से तहे दिल से स्वागत करते हुए, फूल माला पहना कर आभार व्यक्त किया। और एक साथ चलने का वादा और राष्ट्र के विकास कार्य करने हेतु संकल्प लिया।
Shikhar express news Youtube