रायपुर

रायपुर,धान खरीदी की सीमा घटाने वाले घड़ियाली आंसू बहा रहे:-मोहन मरकाम,

ब्यूरो रिपोर्ट शिखर एक्सप्रेस न्यूज़

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दागे सवाल,

रायपुर,धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर घड़ियाली आंसू बहाने की नौटंकी करने के आरोप जड़े। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष पर सवाल दागे। उन्होंने पूछा कि भाजपा सरकार में धान खरीदी की सीमा प्रति एकड़ दस क्विंटल क्यों की गई थी। कांग्रेस के आंदोलन पर बढ़ाकर 15 क्विंटल किया था। भाजपा सरकार द्वारा 15 साल में की गई औसत खरीदी का दोगुना हर साल कांग्रेस खरीदी कर रही है।

पीसीसी अध्यक्ष के मुताबिक इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। रमन राज में 12 से 17 लाख

किसान धान बेचते थे । भूपेश सरकार में 26 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। धान का रकबा भी 5 लाख हेक्टेयर बढ़ गया। राज्य गठन के बाद पहली बार धान खरीदी तीन माह तक करने का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इससे धान उत्पादक किसान अपनी उपज सुविधाजनक ढंग से बेच पाएंगे। मोदी सरकार के तमाम अड़गेबाजी के बावजूद कांग्रेस सरकार ने हर साल धान खरीदी का नया रिकार्ड बनाया धान खरीदी बंद कराने मोदी सरकार तमाम षड्यंत्र करती है। भाजपा नेता केन्द्र से छग के किसानों को अतिरिक्त मदद के बजाय नकारात्मक बयानबाजी को ही कर्तव्य समझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!