
भाटापारा से शिवरतन शर्मा को हराने हो लक्ष्यःसुनील

भाटापारा:-प्रदेश कांग्रेश प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंगापुर मावली माता मंदिर में और करही बाजार में होली मिलन का आयोजन किया ।सभी के साथ अबीर, गुलाल और फूलों से होली खेली।
महेश्वरी ने होली की सभी को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार के बजट पर चर्चा करते हुए सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि भाटापारा विधानसभा से वर्तमान विधायक शिवरतन शर्मा को हराना हम सभी का लक्ष्य है। साथ ही प्रदेश में वर्तमान की तरह ही भारी बहुमत की सरकार बनानी है। क्योंकि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इसका उदाहरण हाल ही में हम मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में देख चुके हैं। इसलिए स्थाई सरकार बनाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें।
चर्चा में कार्यकर्ताओं ने माहेश्वरी से कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को महत्त्व ना दिया जाए। जिस पर माहेश्वरी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर बहुत ही सतर्कता से काम करें। सुनील महेश्वरी ने आगे कहा कि भाटापारा विधानसभा में भूपेश सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य संचालित है । जिसे जन जन तक पहुंचाना है। यह भी कहा कि भाजपा और भाजपा के ईशारे पर काम करने वाले लोग कार्यकर्ताओं को टार्गेट करते हैं। इसकी जानकारी संगठन में दी जा चुकी है। इसलिए शांति से एकजुट होकर कार्य करें। पार्टी का विधायक नहीं होने से कार्यकर्ताओं का काम तेज गति से नहीं हो पाता जिसका मुझे भी बहुत दुख है।करही बाजार के समरसता भवन में होली मिलन समारोह आयोजित हुई। इसमें सुनील माहेश्वरी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से बात की। उनकी परेशानी को समझा। यहां इस पर सुनील माहेश्वरी ने कहा कि उनका काम होगा। और वे स्वयं समय-समय पर इस सेक्टर पर लगातार दौरा करते रहेंगे। श्री माहेश्वरी ने फाग गीत गाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। इस मौके पर सुंदर लाल साहू, मनहरण वर्मा, मनोहर लाल वर्मा, तुवेश्वर सेन, नान्हो वर्मा, ओमप्रकाश, कामदेव वर्मा, झाड़ू राम, नंदराम पाल, शारदा गुप्ता, गौरव सेन, द्वारिका यादव, हरप्रसाद वर्मा, दीपक वर्मा, सुंदर साहू, मनहरण वर्मा, नरेन्द्र साहू, धरमू यादव, फागूराम वर्मा, मुन्ना निसाद, प्रमोद रजक, राधेश्याम, विष्णु साहू, राजकुमार निषाद, महेंद्र सिंह ठाकुर, कोमल साहू, संपत वर्मा, टकेश्वर सेन, रमेश यादव, दिनेश्वर पटेल, परशु पटेल, बुधराम यादव, डोमन चक्रधारी, बबलू यादव, जितेंद्र, दशरथ, चंद्र कुमार, मनोज ध्रुव, प्रमोद साहू, जनक साहू, राजेंद्र गौरी, वेद प्रकाश, बोधराम, सुरेश, मोहित, कल्याण, लालचंद, अनिल, पितांबर, गोविंद साहू, ताकेश्वर सेन, दिनेश्वर पटेल, राम प्रसाद पटेल, परसु पटेल, लखन देवांगन, बबलू यादव, बुधाऊ यादव आदि मौजूद रहे।