भाटापारा

*4 साल बेमिसाल को लेकर भाटापारा शहर के सड़कों में कांग्रेस जनो ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण*

भाटापारा:-भूपेश सरकार की 4 साल होने को लेकर भाटापारा शहर के सड़कों में कांग्रेस जनो ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। आज सभी कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी ने कहां की भूपेश सरकार में किसान व्यापारी कर्मचारी सभी बहुत खुश है। छत्तीसगढ़िया संस्कृति एवं उसके आत्मसम्मान स्वाभिमान के प्रति सभी में जागरूकता आई है। महेश्वरी ने आगे कहा कि ‘भूपेश है तो भरोसा है’ यह सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि एक सच्चाई है। किसानों के प्रति किए गए वादे को पूरा करके ना सिर्फ किसानों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि हुई है बल्कि व्यापारी का व्यापार भी कोविड-19 समय में नहीं रुका।
इसके पूर्व गौरव दिवस भाटापारा नगर पालिका तथा ग्रामों के गौठान में मनाया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल , नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बसंत भृगु ,श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य आलोक मिश्रा ,सिंधी अकैडमी के सदस्य रोशन हबलानी ,वरिष्ठ कांग्रेसी ईश्वर सिंह ठाकुर , जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी भृगु, जिला कांग्रेस सचिव लक्ष्मी पांडे ,निर्वाचित पार्षद गण एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों का कर्जा माफ ,बिजली बिल हाफ ,धान की खरीदी 25 सौ से अधिक, हर परिवार के हाथ में राशन कार्ड जैसे कार्यों को करके भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता का दिल जीत लिया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष तिलोक सलूजा, दीपक निर्मलकर, समीर ध्रुव,प्रमेंद्र तिवारी, सुनील गुप्ता, प्रमिला साहू, अशोक तिवारी ,मुकेश साहू राजेंद्र वर्मा, गिरीश पारप्यानी, गेंदु साहू ,नवीन बक्स, सावित्री ध्रुव आदि सहित भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!