लवन

महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन महिला बाल एवं विकास विभाग मंत्री शर्मा अनिला भेड़िया हुई शामिल

कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट

30 से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान, 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गैस एवं चूल्हा, महिला स्व सहायता समूह को 11 लाख रूपये से अधिक रूपये का बांटे ऋण

लवन :- बलौदाबाजार,16 मार्च2023/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हथबंद में वृहद महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमति अनिला भेड़िया शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होनें 30 से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। इसके अतिरिक्त उन्होनें 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों को 5 नग गैस एवं चूल्हा तथा सक्षम एवं महिला कोष योजना के तहत विभिन्न स्व सहायता समूह को 11 लाख रूपये से अधिक रूपये का ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा,कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल,
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सविता ठाकुर, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनक राम वर्मा, पूर्व विधायक दुर्ग प्रतिमा चंद्राकर, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या उपस्थित थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा प्रदेश की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहीं हैं और आगे भी बढ़ रहीं हैं। महिलाएं खेती किसानी से लेकर आसमानी रास्तों में (हवाई जहाज उड़ाकर) देश की सेवा कर रहीं है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित कर रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण योजना संचालित की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुस्त राशि का भुगतान किया जाएगा। मंत्री भेड़िया ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टाप सेंटर भी कुशलता पूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इन सेंटरों के माध्यम से एक ही छत के नीचे महिलाओं को निश्शुल्क विधिक चिकित्सा एवं परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। भेड़िया ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सशक्त और सामर्थ्य हैं। आगे भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को कुपोषण से मुक्त कराने एवं महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराने लगातार बेहतर कार्य कर रहे है। हमारी सरकार ने बहुत ही संवेदनशील है। हमने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय साढ़े छह हजार से बढ़ाकर दस हजार रूपये कर दिए गए है। जिले में महिला बाल विकास विभाग की कार्यों की प्रशंसा की है। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस दौरान मंत्री अनिला भेड़िया ने विभागो के लगे स्टालों का अवलोकन किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा बनाए देसी व्यंजनो का स्वाद लिया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!