
गरियाबंद ब्रेकिंग: महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छुरा स्वास्थ्य विभाग में थी पदस्थ
राकेश साहू अकलतरा
गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ थी। शव उसके पति ने फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार छुरा में एक महिला डॉक्टर ने शनिवार शाम 5 बजे दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला का नाम सीमा अलोने बताया जा रहा है। सीमा का पति भरतभूषण आर्या भी डॉक्टर है। महिला के पति ने शव को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला के पति एवं परिजनों से पूछताछ करेगी।