भाटापारा

श्री अखण्ड रामनाम सप्ताह समारोह का 85 वाँ महोत्सव प्रारम्भ…..

भाटापारा :- नगर का लोकप्रिय व धार्मिक आयोजन श्री अखण्ड रामनाम सप्ताह का 85 वॉ वार्षिक समारोह दिनांक 1,9,2023 दिन शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है। छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्ध अद्वितीय समारोह है। इस पर्व का प्रारंभ इस क्षेत्र मे आकाल पड़ने पर वर्षा हेतु प्रारंभ किया गया था। 09 अगस्त से प्रातः 6:00 बजे जय रघुपति राघव राजा राम, जय पतित तपावन सीता राम” की धुन से अखण्ड रामनाम सप्ताह का प्रारंभ हो गया।

भाटापारा नगर का यह अनुठा धार्मिक पर्व है इस वर्ष इसका 85 वॉ समारोह मनाया जावेगा इस पर्व का समापन 8,9,2023 दिन शुक्रवार को प्रातः 6:00 बजे होगा। हवन पूजन के पश्चात नगर मे श्री राम जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा का प्रारंभ दोपहर 2:00 बजे होगा जिसमे आसपास ग्रामो से लगभग 100 से 150 ग्रामो की भजन मण्डलियाँ सम्मिलिज होती है जो रंग, बिरंगे कपड़ो और अपने साज-सज्जा के साथ भगवान श्री राम के रथ के आगे-आगे राम धुन, भजन, कीर्तन करते हुए नाचते गाते चलते है। इस दिन पूरा नगर दुल्हन के तरह सजाया जाता है, जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये जाते है। नगर की समाज सेवी, धर्म सेवी संस्थानो के द्वारा स्टाल लगाये जाते है। जिसमे निशुल्क नाश्ता, चाय, भोजन इत्यादि प्रदान किया जाता है। भजन मण्डलियो को पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

शोभा यात्रा लगभग पांच किलोमीटर का नगर भ्रमण करते हुए रामसप्ताह मण्डप से प्रारंभ होकर गोविंद चौक, पुरानी बिजली ऑफिस के सामने से मुड़कर मछली बाजर, हटरी बाजार, अनाज लाईल, थाना के पास से आजाद चौक, से शंकर वार्ड होते हुए सरकारी अस्पताल चौक से होते हुए देर रात्रि पुनः राम सप्ताह मण्डप मे कार समापन होता है यहाँ पर भजन मण्डलियो को पुरस्कार दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!