
आप पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा औचक पहुँचे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र
बिलासपुर से भवानी राय
मस्तूरी – हाल में आप पार्टी ने प्रत्यशियो की घोषणा है। घोषणा के बाद से आप पार्टी के विधायक प्रत्याशी सघन जन सम्पर्क में जुट गए है। इसी कड़ी में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी धरम भार्गव के द्वारा सघन जन संपर्क किया जा रहा है। लगातार प्रतिदिन तकरीबन 6 गांवों के लोगो से मिल रहे है। उनकी समस्या जान रहे है। साथ ही आप पार्टी के विचार धारा को जन – जन तक पहुचा रहे है। लोगो से मुलाकात के दौरान आप पार्टी को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
लोगो की उत्साह देख कर लगता है मानो छत्तीसगढ़ में बदलाव की लहर दिख रही है। लोगो की रुझान का सीधा लाभ आप पार्टी के मस्तूरी विधायक प्रत्याशी धरम भार्गव को मिल सकता है।
औचक निरीक्षण पर पहुँच रहे है प्रदेश स्तर के नेता
आप पार्टी के कार्यकर्ताओ और प्रत्याशियों की कार्य को देखने के लिए प्रदेश स्तर के नेता अचानक किसी भी विधानसभा में पहुँच रहे है। ताकि प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर कितना भूमिका है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज उपाध्याय,लोकसभा प्रभारी अरुण नायर शामिल हुए थे।जनसम्पर्क पर निकले आप पार्टी के नेता जब लूथरा शरीफ पहुँचे थे तभी प्रदेश स्तर के नेता पहुँचे और जायजा लेने लगे। विधायक प्रत्याशि धरम भार्गव के जन सम्पर्क को देख कर प्रदेश स्तर के नेता काफी खुश हुए और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आशीर्वाद भी दी।
जन संपर्क के दौरान सभी ने लूथरा सरीफ में चादर चढ़ा कर प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनने की मानत मांगी।