
मस्तुरी
मस्तूरी में जनता कांग्रेस जे का नही दिख रहा प्रभाव
बिलासपुर से भवानी राय
मस्तूरी – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32 में जनता कांग्रेस जे का नही दिख रहा है प्रभाव। 2018 विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस जे ने बहुजन समाज पार्टी के साथ कि थी गठबंधन लिहाजा जनता कांग्रेस जे ने मस्तूरी विधानसभा में दूसरे पायदान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराया था। लेकिन अब दोनों पार्टियां चुनावी मैदान पर एक दूसरे के विरुद्ध है। वोटर अब ऐसे में दोनों पार्टीयो के प्रत्याशियो के राजनीतिक छवि पर फोकस कर रहे है। बसपा से प्रत्याशी दाऊराम रत्नाकर है तो जनता कांग्रेस जे से चांदनी भारद्वाज है। चुनावी मैदान में दोनों पार्टीयो को लेकर वोटर ज्यादा संतुष्ट नही दिख रहे है। जिसका सीधा असर चुनाव के नतीजे से साफ हो जाए गा।
Shikhar express news Youtube