
महिलाओं के सम्मान के लिए सैकड़ों महिलाएं उतरी मैदान में … भाजपा प्रत्याशी भांचा हरिश्चन्द्र राठिया को जिताने संभाला मोर्चा
जिला ब्यूरो राजू यादव रायगढ़/ धरमजयगढ – छत्तीसगढ़ प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में धरमजयगढ की भाजपा महिला बिग्रेड ने मोर्चा संभाल रखा है। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद इनकी अहमियत पार्टी ने और बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकर कहते हैं कि ‘नारी वंदन अधिनियम’ के बाद से महिलाओं की भूमिका को भारतीय जनता पार्टी ने बढ़ाया है। इसी कारण छत्तीसगढ़ में प्रदेश की महिला जागरूक होकर पदाधिकारियों को पार्टी का परचम बुलंद करने के लिए मैदान में उतरे हैं।भाजपा पार्टी बूथ स्तर तक संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी 20-20 घंटे काम कर रहे हैं।
इसी क्रम आज में धरमजयगढ विधानसभा में भाजपा जिला महामंत्री लीनव राठिया के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाएं सशक्त कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गांव क्षेत्र बाकारूमा होकर सिसरिंगा तक कुच करते हुए भाजपा का प्रचार प्रसार में पुरी तरह एकजुट होकर मैदान में उतरे हुए हैं ,और भाजपा प्रत्याशी भांचा हरिश्चंद्र राठिया को जिताने एवं भगवा रंग को जमाने एवं कमल खिलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर संभव भाजपा की सरकार बनाने का ठान लिये हैं। और वहीं महिला पदाधिकारी के साथ कई महिलाएं की पुरे विधानसभाओं में घूम रही हैं, और पार्टी का प्रचार कर रही हैं। इन महिला पदाधिकारियों को भाजपा पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान, शक्ति केंद्रों और बूथों पर कैंपेन का काम दिया गया है।
धरमजयगढ विधानसभा के भाजपा जिला महामंत्री लीनव राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृ शक्ति को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त करने का काम पीएम मोदी ने किया है। मातृशक्ति के साथ साथ आमजन का उत्साह देखकर स्पष्ट है, कि धरमजयगढ विधानसभा सहित सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा प्रचंड मतों से विजय होने वाली है।