बिलासपुर

सविधान दिवस पर लोगो को किया प्रेरित …..पूरा खबर पड़ने के लिए लिंक को टच करे।

मस्तुरी से भवानी राय

बिलासपुरप्रेरित,मै प्रेरित हूं बाबा साहेब से,जो ज्ञान का प्रतीक कहलाया।
मै प्रेरित हूं कांसीराम से,सोते कौम जगाया।।

प्रेरित हूं मां सावित्री, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले से पहला स्कूल खुलवाया।
प्रेरित हूं अम्बेडकर से,हक अधिकार दिलाया।।

प्रेरित हूं नेल्सन मंडेला से,रंग भेद मिटाया।
प्रेरित हूं अब्राहम लिंकन से,अर्श से फर्श तक कदम पहुंचाया।।

प्रेरित हूं उस माली से, पतझड़ में फूल खिलाया।
प्रेरित हूं भगत सिंह से, फांसी को गले लगाया।।

प्रेरित हूं उन सभी लाल से, गुलामी से भारत बचाया।
प्रेरित हूं वीर शहिदों से,शरहद पर जान गवाया।।

प्रेरित हूं उन धैर्यवान से,कदम नहीं डगमगाया।
सहते रहे अत्याचार की तंज, हथियार नहीं उठाया।।

प्रेरित हूं गुरु घासीदास, रविदास कबीर गुरु नानक से।
भटके हुए समाज को,नेक राह दिखाया।।

प्रेरित हूं ईसा मसीह से,सूली जिसे चढ़ाया।
अमर हो गए आज मसीहा घर घर जिसको अपनाया।।

प्रेरित हूं भगवान बुद्ध से,राज पाठ ढुकराया।
ढोंग मिथ्या त्यागकर,जगत को सत्य बताया।।

रमेश कुमार टण्डन ”संघर्षशील “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!