
टोनही प्रताड़ना के शक में बुजुर्ग महिला को पीटा इसी के चलते लोग कई आपराधिक गतिविधयों को अंजाम देते है
शिखर एक्सप्रेस न्यूज मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला आज भी लोग अंधविश्वास और रूढ़िवादी सोच में जी रहे है। इसी के चलते लोग कई आपराधिक गतिविधयों को अंजाम देते है। ऐसा ही एक मामला मस्तुरी थाने के ग्राम भदौरा से सामने आया है जहाँ टोनही के शक में वृद्ध महिला की जम कर पिटाई की,बाल जलाया और आग से गोदने की कोशिश भी की।
70 साल की वृद्ध महिला भूरी बाई सोनवानी अपने बेटे और बहू के साथ ग्राम भदौरा में रहती है। वृद्ध महिला का बेटा अमृतलाल ड्राइवरी कर अपने परिवार को पलता है। बेहद ही गरीबी की जीवन जीने वाले इस परिवार को अंधविश्वास का नजर लग गया। टोनही होने के शक में गांव के ही केजाऊ राठौर ने अपने परिवार के साथ मिल कर जम कर पिटाई कर दी।
दरसल कल देर रात तकरीबन 12 बजे वृद्ध महिला अपने बहु और नाती के साथ घर पर सो रही थी तभी तकरीबन रात 12 बजे केजाऊ राठौर और उनके परिजन महिला के घर आया और वृद्ध महिला को अपने घर मे लेजाकर कर बेरहमी से पिटाई की,बाल काटे,बाल को जलाया फिर आग से महिला को गोदा गया। मन भरने के बाद महिला को दीवार के बाहर फेका गया। दीवार पर लगे खून के निशान बया कर रही है कि महिला को क्रूरता से दीवार से फेका गया है। घटना के बाद महिला की कराहने की आवाज को सुन कर मुहल्ले के लोगो ने जाकर देखा तब लगो को घटना की जानकारी मिली। जानकारी के बाद लोगो ने डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस ने महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। महिला की हालत देख कर बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है।
परिर्जनो से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले आरोपियो ने महिला को टोनही होने के शक में जम कर गाली गलौच किया था। कल आरोपियो के घर कुछ तांत्रिक आये थे उसके बाद ये पूरा घटना हुआ है। गांव के लोगो ने एक तश्वीर भी साझा किया है। जिसमे कुछ त्वंत्रिको द्धारा आरोपी के घर मे झाड़ फूक करते देख रहे है। फिलहाल मामले को मस्तुरी पुलिस ने गंभीरता से लेकर जाँच में जुट चुकी है।