Uncategorized

गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा मंडल कोमाखान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट अशीष गुप्ता

महासमुंद–भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान तथा जिला संगठन महासमुंद के मार्गदर्शन में केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए 4 फरवरी से 11 फरवरी के मध्य निर्धारित महत्वपूर्ण कार्यक्रम गांव चलो अभियान के लिए भाजपा मंडल कोमाखान की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा मंडल कोमाखान के 55 पोलिंग बूथ के 63 गांव में केंद्र के मोदी सरकार की योजनाओं को सभी तक पहुंचाने के लिये बैठक प्रभारी अल्का चंद्राकर एवं मंडल अध्यक्ष भेखलाल(सागर)चंद्राकर ने ग्रामवार उपस्थित प्रवासी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को अभियान से सम्बंधित विषयों एवं मुख्य बातों से अवगत कराया गया,उपस्थित प्रवासी कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया,कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कलाराम नायक ने किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में बैठक प्रभारी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष भेखलाल(सागर)चन्द्राकर,महामंत्रीद्वय कलाराम नायक एवं भुनेश्वर साहू,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोचन पटेल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मूलचंद साहू,अभियान मंडल संयोजक नितिन जैन,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लेखमनी पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता थियेन्द्र प्रताप,गोरख यादव,प्रेमशंकर सिन्हा,भुखन सिन्हा,मण्डल उपाध्यक्ष देवनारायण साहू,पदुमलाल पटेल,हरमीत सिंह बग्गा,अभियान मंडल सह सयोजक,हिरेंद्र उपाध्याय,मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमा सोनी,पुनउ पटेल,पंकज जैन एवं संगठन तथा मंडल के सक्रिय सदस्य ईश्वर चन्द्राकर,माधव मांझी,रामप्रसाद ठाकुर,अशोक चक्रधारी,सुकेश नागपुरे,ज्ञानचंद चक्रधारी,आशीष गुप्ता,जगदीश पटेल,सुभाष साहू,गोपाल किशन पटेल,गिरधर पांडे,महेंद्र गुप्ता,किरण यदु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!