
गांव चलो अभियान में पहुचे किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गुप्ता
महासमुंद भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू ने बताया कि केंद्र एवं राज्य संगठन के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी जी के मार्गदर्शन में गाँव चलो अभियान के तहत तुमगांव एवं सिरपुर मंडल के ग्राम मालीडीह, खैरझिटी, कुकराडीही में केन्द्रीय नेता किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदरणीय रामपाल जी ने सभी गाँवों के बुथ अध्यक्ष, बुथ कार्यकर्ता, महिला समुह एवं ग्रामवासियों से मुलाकात किया एवं केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं को विस्तृत जानकारी दिया. उन्होंने ग्रामवासियों से सरकार की इन सभी योजनाओं का पूर्ण लाभ लेने की अपील किया. इस क्रम में वरिष्ठ नेता मोती साहू, राकेश चन्द्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव, जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू ने भी अपने उद्बोधन में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया।
डबल इंजन की सरकार बनने एवं मोदी जी की गारंटी पर काम आरम्भ होने से किसान, माताएँ एवं समस्त वर्ग के लोग भारी उत्साहित दिखे. सभी किसान भाईयों एवं मातृ शक्ति ने वर्ष 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी नवीन कालिया जी, कार्यालय प्रभारी रविश गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डिम्पल ध्रुव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नन्दलाल पटेल, नन्दकिशोर यादव, पवन अग्रवाल विस्तारक, ननकचंद ठाकुर, द्रोणाचार्य साहू, कुंदन प्रजापती, सरपंच जीवन साहू, बुथ अध्यक्ष मनहरण साहू, शत्रुधन साहू, बुथ अध्यक्ष डेरहा राम साहू, नंदलाल सिन्हा नंदकुमार साहू, नंदलाल पटेल, बिसरू राम सिन्हा, लखन जलक्षत्री, सुखीराम सिन्हा, दीपक दास मानिकपुरी, रामबाई सिन्हा, ललित सिन्हा, चिन्ताराम यादव सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित रहें।