![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240426-WA0379.jpg)
प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हो गया है। मैदानी क्षेत्रों की तुलना में नक्सल प्रभावित हिस्सों में मतदान अधिक हो रहा
रायपुर।प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हो गया है। मैदानी क्षेत्रों की तुलना में नक्सल प्रभावित हिस्सों में मतदान अधिक हो रहा है। कांकेर संसदीय क्षेत्र में शामिल 8 में से 5 विधानसभा क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। महासमुंद संसदीय क्षेत्र में 52 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। राजनांदगांव में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी है। वहां अभी तक वोटिंग का आकंड़ा 47 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है।
कांकेर संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग ने मतदान किया।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने सपरिवार कोरर में किया मतदान
कांकेर विधायक आशराम नेताम ने परिवार के साथ मतदान किया।
कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजनांदगांव सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा में मतदान किया।