भाटापारा

नगर के महासती वार्ड में हुआ बोर खनन…

भाटापारा विगत कुछ दिनों से भीषण गर्मी के कारण भाटापारा व आसपास क्षेत्र में भूजल स्तर तेजी से कम हो रहा है। सार्वजनिक सबमर्सिबल पंप के साथ-साथ निजी पंप के वाटर लेवल लगातार गिरते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मानसून इस बार जल्द आने की सूचना मिली है। वार्ड पार्षद गोवर्धन डहरिया ने बताया कि विगत कुछ दिनों से वार्ड में भूजल स्तर तेजी से कम हुआ है, जिसके कारण वार्डवासियों को लगातार पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए पार्षद निधि से बोर खनन कार्य किया जा रहा है। भाजपा नेता आशीष जायसवाल ने नारियल फोड़कर बोर खनन कार्य प्रारंभ किया। स्थानीय नाने पटेल गली महासती वार्ड में बोर खनन से वार्डवासियों ने राहत की सांस ली एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा नेता आशीष जायसवाल, वार्ड पार्षद गोवर्धन डहरिया का हृदय से आभार व्यक्त किया। बोर खनन कार्य में मुख्य रूप से गुरमुख गंगवानी, मोहम्मद हारुन, पूनम बांधे, किशोर रोहरा, रवि, घनश्याम पंजवानी, माधव पंजवानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!