Uncategorized

घर में बने मंदिर के अंदर युवक ने की आत्महत्या:- बैगा का करता था काम,मां गई हुई थी मायके, मौत का कारण अज्ञात

राकेश कुमार साहू

जांजगीर चांपा जिले में युवक सूरज यादव 24 वर्ष ने घर के अंदर बने दुर्गा मंदिर की घंटी में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मां उसकी मायके गई हुई थी। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम लटिया की घटना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार, गांव के लोगो ने देखा की आज सुबह से सूरज दिखाई नही दिया है। तब उसके घर जाकर देखा की घर के अंदर बने मंदिर का दरवाजा बंद था। जिसे खोल कर देखने पर पता चला की सूरज यादव जोकि मंदिर के अंदर घंटी में कपड़े को फंदा बना कर लटका हुआ है पास में कुर्सी भी रखी हुई थी। घटना के जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है यह जांच उपरांत पता चल पाएगा।

मृतक युवक की मां ईश्वरी यादव 45 वर्ष ने बताया की वह 3 से 4 दिन पहले ही अपने मायके हरदी बाजार बोकरामुड़ा गई हुई थी। सूरज घर में अकेला था वह पूजा पाठ करता था और बैगा भी था। आज सुबह घटना की जानकारी होने पर घर पहुंची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!