Uncategorized

दो अलग-अलग प्रकरणों में छेड़छाड़ के 02 आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया चंद घंटे में गिरफ्तार।

रतनपुर – थाना क्षेत्र पूरामामला इस प्रकार है की आरोपी लड़की के पास जाकर बुरी नीयत से लड़की के उपर हाथ फेरने लगा, लड़की के द्वारा मना करने पर गाली गलौच करते हुये वहाँ से भाग गया।
तथा दूसरे प्रकरण में

आरोपी महिपाल साहू बीते कुछ दिनों से लड़की के कहीं आने-जाने पर इसका पीछा कर रहा था व दिनाँक 12/06/2024 को रात्रि लगभग 12:00 बजे महिपाल साहू लड़की के घर का बाउण्ड्रीवाल कुदकर अंदर घुसकर लड़की के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा ।उक्त दोनों प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना रतनपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर दोनों प्रकरण के आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि चन्द्रकांत डहरिया, प्र.आर. बलदेव सिंह,आर, अविनाश शर्मा, घनश्याम राठौर, संजय यादव, प्रफुल्ल यादव का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!