छत्तीसगढ़
उप मुख्यमंत्री अरुण साव 20 जून को मुंगेली और लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
बिलासपुर.उप मुख्यमंत्री अरुण साव 20 जून को मुंगेली और लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 20 जून को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे मुंगेली में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री साव दोपहर ढाई बजे मुंगेली से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर तीन बजे लोरमी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री साव शाम सवा सात बजे लोरमी से कोरबा के लिए रवाना होंगे। वे रात पौने दस बजे कोरबा पहुंचेंगे। वे कोरबा में रात्रि विश्राम करेंगे।
Shikhar express news Youtube