लवन

*संसदीय सचिव शकुंतला साहू सहित कांग्रेसजनों ने सतनाम संदेश शोभा यात्रा का किया भव्य स्वागत, धर्मगुरु मुक्ति दास साहेब का चरण छू कर लिया आशीर्वाद*

कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट


लवन:- मनखे मनखे एक समान का संदेश देते हुए पलारी ब्लाक के सतनामी समाज के तत्वाधान में सतनाम संदेश शोभा यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने स्वागत किया। कल 17 दिसंबर शनिवार को डीजे धुमाल एवं अखाड़ा पंथी नृत्य के साथ सतनामी समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच संसदीय सचिव शकुंतला सहित कांग्रेश जनों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। विधायक कसडोल शकुंतला साहू ने कांग्रेश जनों सहित समाज के धर्मगुरु मुक्ति दास साहेब का चरण छूकर आशीर्वाद लिया एवं समस्त प्रदेशवासियों को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जयंती की शुभकामनाएं दी।


समाज के लोगों ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य संत बाबा गुरु घासीदास जी के विचार संदेश मनखे मनखे एक समान को स्थापित करना, सर्व समाज के साथ सामाजिक सद्भावना एवं समरसता स्थापित करना, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण एवं विकास हेतु जन जागरण, समाज में नारी शिक्षा नारी सम्मान को महत्व देना,समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति जन जागरण करना, युवक-युवतियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भरपूर प्रचार प्रसार करना है। शोभायात्रा में महिला पुरुष बच्चे पंथी नृत्य में जमकर थिरके।
इस अवसर पर लोकेश कन्नौजे अध्यक्ष रजक कल्याण बोर्ड,खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, सुनील साहू विधायक प्रतिनिधि, सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, झड़ी राम कन्नौजे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, गणेश शंकर जायसवाल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, मेघनाथ यादव प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस पलारी, गुलाब यदु उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, मोहन बंजारे समाज प्रमुख सतनामी समाज, बंटी खूंटे, माहेश्वरी कुर्रे एल्डरमेन, रूखमणी तेहरवंश सरपंच बोइरडीह, चरणदास तेहरवंश सरपंच, महेंद्र सुरतांगे, घनश्याम वर्मा,हरीश गेन्डरे, नीलकमल आज़ाद एवं बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!