
*लैलूंगा में दुर्गा महोत्सव में हुआ रंगारंग कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ी कलाकार नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ी गाने मां के भजन से किया लोगों के मन को आनंदित*
रायगढ़ जिला लैलूंगा से हीरालाल राठिया की रिपोर्ट
धरमजयगढ़/लैलूंगा— नवरात्र में मां दुर्गा स्थापना को लेकर सभी क्षेत्रों में लोगों में हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा के पंडाल पर लोगों का भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मां दुर्गा को खुश करने के लिए लोग विभिन्न तरीकों से पूजा आराधना गायन भजन रात्रि जगराता कर मां दुर्गा का सेवा में डूबे हुए हैं। वहीं मां के दरबार में प्रसाद वितरण भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात्रि लैलूंगा में दुर्गा महोत्सव के दौरान बीती रात रंगारंग कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी कलाकार नितिन दुबे को आमंत्रित किया गया था। रात्रि में लगभग 11:00 बजे कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ी गानों से मां दुर्गा के जसगीत माता भजन एवं अन्य गानों से लोगों का मन मोह लिया। लोग सारोबोर होकर झूमने लगे। नितिन दुबे का मैं रायगढ़ वाला राजा गाने में लोगों की भीड़ गाने में झूमने लगे। साथ में रायगढ़ वाला राजा गाने में एक्टर शशिकांत मानिकपुरी भी अपने डांस से लोगों को नचा कर छोड़ दिया।