Uncategorized

पूर्व सरपंच को भाजपा ने बनाया लोकसभा उम्मीदवार, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े को टिकट…..

अकलतरा से राकेश साहू की रिपोर्ट

भाजपा ने पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिसमें से जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा ने कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया है।

    शिखर एक्सप्रेस न्यूज़ /जांजगीर चांपा/भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। भाजपा ने पूर्व सरपंच तक को टिकट दिया है। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा ने कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया है।

    कमलेश जांगड़े के बारे में

    पति- बसंत कुमार जांगड़े जन्म तिथि- 30 दिसंबर 1977 शिक्षा– एम.ए. हिन्दी साहित्य, डी. एड विवाहितरुचि– समाज सेवा अध्ययन, राजनीति, भारतीय संस्कृति जाति- सतनामी (अनुसूचित जाति)

    ये पद और दायित्व निभाया

    सक्ती जिले की मसनियां कला गांव की रहने वाली कमलेश जांगड़े ने वर्ष 2002 में विधार्थी परिषद संयोजक का दायित्व निभाया। वर्ष 2005 के बीच जनवरी 2015 के बीच दो बार सरपंच रहीं। कलेक्टर द्वारा प्रथम सरपंच कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में सर्वश्रेष्ठ सरपंच का सम्मान मिला।

    2015 से 2020 तक प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य औऱ सरगुजा जिला में जिला प्रभारी का दायित्व निभाया। वर्ष 2020 में जांजगीर-चांपा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहीं। जनवरी 2023 से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!