*जिला भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए*
कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट
लवन :- आज जिला भाजपा कार्यालय बलौदा बाजार में जिला भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , सांसद सुनील सोनी,विधायक शिवरतन शर्मा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किये।
आज के इस बैठक में संगठनात्मक के विषयों के साथ साथ पिछले कार्यों की समीक्षा एवं आगामी दिनांक 24 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम के संबंध में रणनीति तैयार की गई । इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,सांसद सुनील सोनी, विधायक शिवरतन शर्मा, जिला प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी, सह प्रभारी अशोक पांडे, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टेसूलाल धुरंधर, विपिन बिहारी वर्मा, योगेश चंद्राकर, सुरेंद्र टीकरिया, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रभारी गुलाब टिकरिया, भाटापारा विधानसभा के प्रभारी सूर्यकांत राठौर, जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, जिला मंत्री कृष्ण अवस्थी, विजय केसरवानी, जिला मंत्री राजकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष सेवक वर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु, वरिष्ठ नेता धनंजय साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा, मंडल के अध्यक्ष संकेत शुक्ला, डोमन लाल वर्मा, सुनीता वर्मा, महेंद्र साहू, विजय यादव, नंद कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार पटेल, झाड़ू राम साहू सहित जिला भाजपा के पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।