
छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन ने चार सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन….
शिखर एक्सप्रेस न्यूज़ /बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन के द्वारा अपनी 4 सूत्रीय (1) 4 प्रतिशत महगाई भत्ता (2) महगाई भत्ते की एरियर्स (3) वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दे पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाय (4) सातवे वेतनमान के एरियर्स की अंतिम किश्त का भुगतान शीघ्र किया जाय। मांगो के संबंध में राज्य शासन को समय-समय पर ज्ञापन देकर निराकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है। कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश के कर्मचारी / अधिकारी काफी आक्रोशित है। शुक्रवार को जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, ब्लॉक संयोजक, सह संयोजक एवं समस्त कर्मचारी / अधिकारी स्थान- कलेक्टर कार्यालय भवन बलौदाबाजार मुख्य द्वार पर सहायक कलेक्टर सुश्री नम्रता चौबे आई.ए.एस.को ज्ञापन सौंपा गया। डॉ. एल.एस. ध्रुव जिला संयोजक, रमेश कुमार वर्मा संयोजक वि.खं. भाटापारा, ओमप्रकाश वैष्णव सचिव वि.खं. भाटापारा, संतोष वैष्णव अध्यक्ष लिपिक संघ, बेनीराम साहू अध्यक्ष कर्मचारी-अधिकारी संघ ब.बा. दीपक मिश्रा संभागाध्यक्ष, प्रकाश जाधव संरक्षक छ.ग. तृतीय वर्ग संघ, आलोक कुमार नागपुरे वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष डिप्लोमा अभियंता संघ, पी.के. हिरवानी जिलाध्यक्ष छ.ग.प्र.तृ.व.शास.कर्म. संघ, वायल राबर्ट छ.ग. कर्म संघ, संजय सहा. संचालक मछली पालन ब.बा., केशव सिंह ध्रुव, विनोद कांत, योगेन्द्र गेंडरे, संजय मानडेकर, दिनेश्वर साहू, मोहन लाल भार्यज, अश्वनी ध्रुव, रवि शंकर साहू, आदि उपस्थित रहें हैं।