![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/20_10_2022-chhattisgarh_rajyotsava-780x470.jpg)
*राज्योत्सव 1 नवंबर को पं. चक्रपाणि स्कूल के मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह*
बलौदाबाजार-भाटापारा से मो शमीम खान की रिपोर्ट
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल रहैंगे मुख्य आकर्षक का केंद्र*
*संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू होंगे मुख्य अतिथि*
*समय पूर्व आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी,तैयारियों का लिया जायजा*
बलौदाबाजार, 28 अक्टूबर 2022/ आगमी एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 22 वीं वर्षगांठ मनाएंगे। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू जिला मुख्यालय स्थित पं.चक्रपाणि स्कूल के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर रजत बंसल ने राज्योत्सव की तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने राज्योत्सव के लिए लोक कला एवं नृत्य की तैयारी के साथ ही राज्योत्सव स्थल पर टेंट, लाइट एवं साउंड,पार्किंग,पेयजल शौचालय,चिकित्सा व्यवसायिक स्टाल लगाने सहित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण, विद्युत,उद्योग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। बैठक में कौशल विकास, स्वास्थ्य, आयुर्वेद,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा,श्रम, रोजगार, क्रेडा,पशुधन विकास, कृषि, मछली पालन,उद्यान,रेशम,वन, कृषि विज्ञान केंद्र,आदिवासी विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।