
*नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मेलन 28 दिसंबर को*
भाटापारा:-नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मेलन हेतु 28 दिसंबर की तारीख जिला कलेक्टर के द्वारा निर्धारित कर दी है और इसी के साथ कांग्रेस और भाजपा के बीच में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने के संकेत मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिस पर हस्ताक्षर मिलान होने के बाद अब जिला कलेक्टर के द्वारा 28 दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल अपर कलेक्टर को इस सम्मेलन को संपन्न कराने की जवाबदारी दिए जाने की खबर है। भाटापारा नगर पालिका परिषद में कुल 31 पार्षद है। जानकारों ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता को अविश्वास प्रस्ताव से बचने के लिए मात्र 11 पार्षदों की आवश्यकता होगी। खैर अभी जो भी हो तारीख आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में सुनील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के सभी पार्षद एकजुट है और उन्हें सभी पार्षदों का समर्थन प्राप्त है।