![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230127-WA0090-780x470.jpg)
दतान(खैरा) मे 74वाँ गणतंन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट
![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/01/img-20230127-wa0088390205358386284838-1024x579.jpg)
लवन :- जिला बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दतान खैरा के शा.उच्च.मा.विधालय दतान(ख) मे 74वाँ गणतंन्त्र दिवस के मुख्य अतिथी सरपंच फुलेश्वरी अजय यदु ,सचिव सोनवानी , रोजगार सहायक चन्द्र प्रकाश बारले,पंच राहमीन नेताम शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्य शिवन्दन साहू संस्था के सभी शिक्षक मोजुद थे राष्टीय सेवा योजना के छात्राओ ने सलामी दी प्रभात फैरी निकालकर गांवो का भ्रमण किया। रैली को जगह जगह रैली को रोककर भारत माता,माँ सरस्वती ,डा.भीमराव अम्बेडकर,माहात्मा गांधी के फोटो पर फुल एवं गुलाल लगाकर सलामी दी छात्र एवं छात्राओ मे जोश था देश प्रेम था। नारे लगाते ,जयकारा लगाते छात्र एवं छात्राओ ने पुरे गांव का भ्रमण किया।दो साल कोरोना के बाद इसतरह का पहला रैली था।यह जानकारी संस्था के प्रभारी प्राचार्या चन्द्र कुमार बन्छोर ने दी।