केंद्र की मोदी सरकार से लोकतंत्र को खतरा उसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे : रूद्र गुरु……
हमारे मार्गदर्शक महात्मा गांधी राह पर सत्याग्रह कर रहे है, मोदी सरकार से डरने वाले नहीं हैं हम: सुनील माहेश्वरी
भाटापारा:- षड्यंत्र पूर्वक राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा शहर द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह कांग्रेस भवन भाटापारा के सामने आयोजित की गयी। इसमें प्रदेश के पीएचई मंत्री रुद्र गुरु एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल हुए।
सत्या ग्रह में पहुंचे मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है। लोकतंत्र को खत्म करने और अपने उद्योगपति मित्र अडानी के लिए देश की संपति बेंच रहे हैं। इसका विरोध करने पर वह राहुल गांधी को परेशान कर रहे हैं। उनसे सवाल पूछने पर वह डराने की राजनीति कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, अडानी के कृत्य पर सरकार कोई जवाब नही देती। लोकतंत्र की रक्षा करना हम सब नागरिकों का कर्तव्य टूट
वहीं छाया विधायक सुनील माहेश्वरी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के साथ हम हर समय खड़े हैं। यह सरकार आज जो डराने और तानाशाही की राजनीति कर रही है उसे हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर हैं सत्याग्रह कर रहे है। मोदी सरकार के खिलाफ सत्याग्रह कर उसे जड़ से उखाड़ देंगे। श्री माहेश्वरी ने कहा कि जब अंग्रेजों को हमने सत्याग्रह, शांति व अहिंसा के माध्यम से उखाड़ फेंके तो यह मोदी सरकार क्या चीज है। इसे भी हम उखाड़ देंगे इनकी तानाशाही नीतियों के खिलाफ हम बोलते रहेंगे, जनता की आवाज उठाते रहेंगे। मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को सामने लाते रहेंगे।
मोदी सरकार अपना पूरा जोर लगा ले, रोक नहीं पाएगी। जब तानाशाह को डर लगता है तो वह इसी तरह की हरकत करता है जैसा आज नरेंद्र मोदी कर रहे हैं उक्त कथन निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, श्रम मंडल के सदस्य आलोक मिश्रा , मंडीअध्यक्ष सुशील शर्मा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर , किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू , पूर्व जनपद अध्यक्ष बंटी शर्मा , शहर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ,नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा , ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, पूर्व अध्यक्ष इंद्र साव ,जिला उपाध्यक्ष अशोक ध्रुव, महिला जिला अध्यक्ष गौरी भृगु, लक्ष्मी पांडे आदि करते हुए आगे कहा की जिन्होंने देश का पैसा लेकर भागा वो बाहर और जो सत्य प्रेम की राह पर चल रहा है उसे सजा। अच्छे दिन की बात करने वाले मोदी सरकार “जिसकी लाठी उसकी भैंस” के तर्ज पर चल रही है। अर्थात लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र वर्मा, पार्षद दीपक निर्मलकर, अय्यूब बठिया, गेंदु साहू, गोपाल शर्मा महेंद्र साहू भुवन सिंह ठाकुर , कमल ठाकुर, मुकेश साहू, संतोष सोनी, विक्की ठाकुर, नवीन बक्स, अमितेश शर्मा ,हीरा नामदेव सतीश गेंदले ज्योति जांगड़े, दीपक जांगड़, लोकेश मंगलआनी,विक्की ठाकुर, कृत वर्मा निर्मला कोसले, मोहन लाल रजक अरुण यादव कुमारी निषाद रामेश्वरी गीत लहरे विजय महिलांगे सोशल मीडिया प्रभारी ईश्वर सेन सभी कांग्रेस जन मौजूद थे।