श्रीमद् भागवत महापुराण कथामृत सत्संग में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
कसडोल/लवन से ताराचंद कठोत्रे की रिपोर्ट
लवन :- ग्राम कोहरोद (करी) में सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी दशरथ लाल पटेल गंगोत्री पटेल परिवार द्वारा ग्राम में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मैं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी का एवं व्यासपीठ का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर एवं भागवताचार्य पंडित भानु प्रताप शर्मा जी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। आयोजन करता पटेल परिवार द्वारा अग्रवाल का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने उपस्थित श्रोता समाज को संबोधित करते हुए भागवत कथा के संबंध में जानकारी दी। आज के इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डाक्टर अजय राव, वरिष्ट नेता गिरधारी लाल वर्मा, युवा मोर्चा के जिला मंत्री अनुपम बाजपेई, भाजपा मंडल लवन के अध्यक्ष विजय यादव, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष त्रिवेणी मानिकपुरी, ग्राम के सरपंच कांति बाई रजक, आयोजनकर्ता दसरथ लाल पटेल, गंगोत्री पटेल, गंगा पटेल, पन्ना लाल रजक, शांति बाई बंजारे रामकृपाल वर्मा, तुलसी पुरेना पंचराम फेकर गणेश राम बघेल, घनश्याम बंजारे जागेश्वर पैकरा सहित भारी संख्या में श्रोतागण ग्रामवासीगण उपस्थित थे।