![](https://shikharexpress.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230801-WA0190-780x470.jpg)
बलौदा बाजार
मतदान जागरूकता के लिए 2 अगस्त को होगा सायकल रैली का आयोजन…..
बलौदा बाजार भाटापारा से मो शमीम खान
बलौदाबाजार,1अगस्त 2023/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय दाउ कल्याण् सिंह महाविद्यालय बलौदाबाजार में सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सायकल रैली का आयोजन सुबह 11 बजे किया जायेगा। सायकल रैली शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पंण्डित चक्रपाणि शुक्ल स्कूल के प्रांगण में होगा। समापन के अवसर पर मानव श्रृंख्ला एवं शपथ समारोह का भी आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर चंदन कुमार ने अपील करते हुए जिले के समस्त वर्गाे,युवा, महिलाएं,वरिष्ठ नागरिक,द्विव्यांगजन, तृतीय लिंग,समाज सेवी संस्थाएं एवं कर्मचारियों को सायकल रैली में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
Shikhar express news Youtube