Uncategorized

छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एक दिवसीय प्रवास पर।…..

मस्तूरी से संजय निषाद की रिपोर्ट

मस्तूरी:- कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ एक दिवसीय प्रवास पर मस्तूरी विधानसभा पर थे।
2023 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गतिविधि तेज कर दी है। मस्तूरी विधानसभा में भाजपा के विधायक को हरा कर कांग्रेस मस्तूरी सीट पर कब्जा करना चाहती है। जिसके लिए मस्तूरी विधानसभा में कांग्रेस के दिग्ज नेताओ का दौराशुरू हो गया है।

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने विधानसभा स्तरीय सभा मे शामिल होकर जिला के पदाधिकारियों सहित विधानसभा के तमाम नेता,कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जांगिड़ ने नेताओ को क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी है। कुछ गलती की वजह से भाजपा को मस्तूरी में जीत मिली थी। इस बार विशेष ध्यान रखना है और मस्तूरी में कांग्रेस का विधायक बनाना है।

बाईट 1 प्रेमचंद जायसी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!